• +0731 2400439
  • devputraindore@gmail.com

भारतीय बाल साहित्य शोध संस्थान

भारतीय बाल साहित्य शोध संस्थान देवपुत्र के संचालक न्यास की ही एक और महत्वपूर्ण गतिविधि है। इसकी स्थापना 2002 में हुई एवं यह देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इन्दौर से मान्यता प्राप्त शोध केन्द्र है। स्थापना के समय यह देश का अपने प्रकार का प्रथम बाल साहित्य शोध केन्द्र था। इसके प्रथम निदेशक श्री कृष्णकुमार अष्ठाना रहे जिन्होने देश भर में घूम-घूमकर बाल साहित्यकारों और प्रकाशकों से झोली फैला-फैला कर इस केन्द्र के लिए 50 हजार पुस्तकों से समृद्ध एक ग्रन्थालय बनाया। देश में एक ही छत के नीचे हिन्दी बाल साहित्य का इतना बृहद् पुस्तकालय अन्यत्र नहीं है। वर्तमान में डा. विकास दवे इसं शोधकेन्द्र के निदेशक का कार्यभार सम्हालते हैं। उल्लेखनीय है कि डा. दवे ही इस केन्द्र के शोधार्थी भी रहे जिनने देवपुत्र के संपादकीयों पर शोध सम्पन्न कर पीएच डी. की उपाधि प्राप्त की।

शोध केन्द्र से अब तक शोधोपाधि प्राप्त शोधार्थी रहे-

1. मंजु पटेल, 2009 मालती बसन्त का साहित्य एक अनुशीलन

2. विकास दवे, 2010 समकालीन हिन्दीबाल पत्रिकाओं के संपादन में देवपुत्र का विशिष्ट अनुशीलन

3. मालती महावर, 2010 हिन्दी के स्वातन्त्र्योत्तर बाल उपन्यासों का समीक्षात्मक अध्ययन

4. देवेश कुमार त्यागी, 2010 बाल साहित्य परम्परा और जय प्रकाश भारती का बाल साहित्य।

5. चेतना दुबे, 2011 बाल साहित्य मे प्रकृति चित्रण की परम्परा एक अनुशीलन

6. ममता गोखे , 2013 बाल साहित्य में विज्ञान लेखन

7. सोनाली निनामा, 2013 इक्कीसवीं सदी का बाल साहित्य एक अनुशीलन

8. मोतीलाल भोरगा, 2014 स्वातन्त्र्योत्तर हिन्दी बाल गीतों के विषयवैविध्य एक अध्ययन

9. स्मिता रावत, 2014 साठोत्तरी बाल कविता: एक विवेचन

10. अनिता पाटीदार, 2014 हिन्दी बाल साहित्य के विकास में महिला साहित्यकारों का योगदान

11. आशा कनेल, 2015 नेताजी सुभाषचन्द्र बोस विषयक साहित्य: एक अनुशीलन

12. कीर्ति खाण्डवे, 2016 हिन्दी बाल साहित्य में बाल मनोविज्ञान

13. श्रीमती रेखा मंडलोई, 2017 हिन्दी बाल साहित्य में डा. शकुंतला कालरा का योगदान

14. मोनिका वैष्णव, 2018 21 वीं शताब्दी के बाल साहित्य की कहांनियों के पात्रों का बाल मनोवैज्ञानिक अध्ययन

15. रश्मि छाबडा, 2019 डा. प्रेमभारती के बाल साहित्य में विविध आयाम: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

16. एकता गायकवा९ैझ, 2020 हिन्दी बाल साहित्य में पदों का विश्लेषणात्मक अध्ययन

17. पूजाश्री व्यास, 2020 21 वीं सदी के बाल साहित्य में संस्कृति एवं जीवन मूल्य का संरक्षण

18 अनिता मलगाया, 2020 बाल लोक कथाएं बाल साहित्य की अमूल्य धरोहर: एक अनुशीलन

19.दुर्गाप्रसाद मालवीय ,2020 वरिष्ठ बाल साहित्यकारों का बाल साहित्य को योगदान: विशिष्ट अनुशीलन टैगोर, प्रेमचन्द, निराला व महादेवी के विशेष अनुशीलन

20. ज्योति नाहर, 2021 हिन्दी साहित्य में नैतिक मूल्यों का चित्रण देवपुत्र बालपत्रिका के विेशेष संदर्भ में

21 श्रीमती वंदना बघेल, 2021 समकालीन बाल पत्रिकाओं में प्रतिफलित सामाजिक चेतना: एक अनुशीलन

22 प्रियंका माण्डे , 2022 हिन्दी बाल साहित्य में बाल मनोवेगों का चित्रण

23. सीमा मिस्त्री, 2023 हिन्दी बाल काव्य में रस निरूपण: एक अनुशीलन

24.शालिनी तायवडे 2023 21 वीं सदी के हिन्दी बाल नाटकों का अनुशीलन

25. कविता कोचले 2023 डाॅ. भगवती प्रसाद द्विवेदी के बाल साहित्य की भाषाशैली का अनुशीलन